रुकुंदीपुर कस्बे पास सड़क पर पलटी पड़ी पिकअप। संवाद
- फोटो : संवाद
फरधान(लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र तहत रुकुंदीपुर कस्बे के पास जानवर लादने जा रही पिकअप के पलटने से गाड़ी में सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग मामूली रूप से घायल हुए है।
जिला मुरादाबाद के सिरसाखेड़ा थाना मूढ़ापांडे निवासी पशु व्यापारी जावेद अली (22) पिकअप से अपने ही गांव के राजपाल और रिहान के साथ लखीमपुर आ रहे थे। पिकअप चालक रेहान ने बताया, राजपाल पास में बैठा था, जबकि जावेद अली केबिन में सो रहा था। जावेद को थकान हुई तो वह वह आराम करने लगा और रेहान गाड़ी चलाने लगा।
इस दौरान उसे नींद आ गई। पिकअप अनियंत्रित होकर रुकुंदीपुर कस्बे के पास पलट गई। राजपाल और रेहान तो गाड़ी से बाहर निकल आए, जबकि जावेद दब गया। जब तक राहगीर जावेद को निकाल पाते, मौत हो चुकी थी।
प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया पिकअप चालक के सो जाने के कारण यह हादसा हुआ है। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया है। इसके चलते शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है।