फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पशु पालक को हंसिया मार किया घायल, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पशुपालक अपने पशु बांधने के लिए घर के सामने सड़क किनारे खूंटा गाड़ रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने उसकी पिटाई करते हुए सिर पर हंसिया मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


गांव हरसिंगपुर निवासी पशुपालक छन्नू शनिवार को अपने घर के सामने सड़क किनारे खूंटा गाड़ कर अपनी भैंस बांध रहा था, तभी आरोपी बालक राम, भूरे और जितेंद्र आ गए। उससे गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने लगे। इसी बीच आरोपी बालक राम ने उसके सिर पर हंसिया मार दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने छन्नू को सीएचसी धौरहरा भेजा। तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें