फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गला दबाकर की गई थी अनिकेत की हत्या

Wed, 14 Jan 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में 17 वर्षीय अनिकेत पुत्र रिंकू की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट हो गई है। पुलिस की शुरुआती जांच पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम अनिकेत का शव उसके घर से करीब 50 मीटर दूर संदिग्ध अवस्था में मिला था। उस समय पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी, जबकि परिजनों ने शुरुआत से ही हत्या की आशंका जताते हुए कस्बे के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी। परिजनों का आरोप था कि आरोपी पहले से ही अनिकेत को जान से मारने की धमकी दे रहा था।
लोगों का कहना है कि हत्या की पुष्टि हो जाने के बाद भी आरोपी का खुलेआम घूमना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सीओ मितौली यदुवेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर चोट लगने के निशान से अनिकेत की मौत होना बताया जा रहा है। चोट कैसे लगी है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें