कैमाहरी में युवक की मौत के बाद लगी भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
सिकंद्राबाद। हमलावरों की पिटाई से क्षुब्ध थाना नीमगांव के गांव कैमहरी निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने दो हमलावरों के खिलाफ थाना हैदराबाद पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना नीमगांव के गांव कैमहरी निवासी रामकुमार ने बताया कि भाई विनोद कुमार (32) की ससुराल थाना कोतवाली गोला के गांव विलियम गांव में है। बुधवार को भाई अपनी ससुराल गया था। शाम को वापस आते समय उसने थाना हैदराबाद के गांव बिलहरी के निकट एक खोखे पर बाइक खड़ी कर रुक गया। पान दुकानदार उसकी बाइक लेकर सामान खरीदने चला गया। कुछ देर बाद वापस आकर उसने बाइक लौटा दी। भाई रामकुमार बाइक लेकर घर चला आया। आरोप है कि पीछे से कुछ देर बाद पान दुकानदार अपने एक अन्य साथी के साथ उनके घर आ धमका और दुकान का सामान बिक्री करने और पैसा न देने का आरोप लगाया। दोनों उसके भाई को पकड़कर अपने साथ दुकान पर ले गए, जहां उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई से क्षुब्ध होकर भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी रात में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना नीमगांव के इंस्पेक्टर अपराध राजवीर संह और सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज हनुमंतलाल तिवारी मौके पर पहुंचे तो घटना थाना हैदराबाद क्षेत्र की निकली। उधर मृतक के भाई ने थाना हैदराबाद पुलिस को दोनों हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ हैदराबाद सुनीत कुमार ने बताया कि अभी घटना की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।