फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मंडी समिति का ताला खोलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। नवीन मंडी समिति में छुट्टा पशुओं को भरकर किसानों द्वारा जड़े गए ताले को रात में तोड़कर पशुओं को भगा दिया गया। इससे नाराज किसानों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। तहसीलदार के समझाने पर लोग माने।
विज्ञापन

लुधौरी के मंडी परिसर में मंगलवार को किसानों ने छुट्टा पशुओं को बंद करके ताला लगा दिया था। इसके बाद भी प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं कराई। मंगलवार रात किसी ने मेन गेट का ताला तोड़कर पशुओं को बाहर कर दिया। नाराज किसान मंडी समिति से नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। किसान प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। किसानों ने बताया कि पशुओं के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई तो वह लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
तहसीलदार भीमचंद्र गौतम ने शीघ्र हल निकालने का आश्वासन दिया। साथ ही नगर पंचायत में गोशाला बनवाने के लिए लिपिक महेंद्र तिवारी से कहा। इस दौरान किसान नेता जसपाल सिंह पल्ला, सुक्खी, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें