फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली कटौती पर आक्रोश उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Wed, 11 Jun 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर विद्युत उपकेंद्र पर जेई को ज्ञापन सौंपते व्यापारी व अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। भीषण गर्मी में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने बीती रात उपकेंद्र पर हल्ला बोला। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बुधवार को दिन में व्यापार मंडल के नेतृत्व में फिर से पहुंच गए और धरना दिया। इस दौरान जेई को ज्ञापन देकर विद्युत व्यवस्था को ठीक कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

लो-वोल्टेज व कटौती की समस्या को लेकर मंगलवार रात गोपी सिंह, अंकित, अनुज शुक्ला, अतुल, अर्जुन, अंशु गुप्ता, विकास पाराशर, सौरभ, प्रमोद समेत कई लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। यहां कर्मचारी ने सही जवाब नहीं दिया तो लोगों ने जेई से फोन पर वार्ता की। उनसे कहा कि आपसे वार्ता करने आए हैं और आप पलिया में बैठे हैं। ऐसे में समस्या का निस्तारण कैसे होगा। आरोप है कि जेई ने फोन पर अभद्रता की।
बुधवार को व्यापार मंडल कंछल गुट के अध्यक्ष ओमप्रकाश मदेशिया के नेतृत्व में व्यापारी विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। वे जेई को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि दिन व रात में लो-वोल्टेज के साथ ही अनगिनत बार कटौती की जा रही है। इससे लोग परेशान हैं। जेई विद्युत उपकेंद्र पर मिलते नहीं हैं और कर्मचारी ठीक से जवाब नहीं देते हैं। ऐसे में उपभोक्ता कहां जाएं।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर जेई पवन चंद्र भी पहुंच गए। उनको व्यापारियों ने ज्ञापन दिया, जिसमें लो-वोल्टेज की समस्या से छुटकारा दिलाने, खजुरिया फीडर से जुड़ी टंकी को संपूर्णानगर से जोड़े जाने, सिंगाही खुर्द में लोड को देखते हुए अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने की मांग की गई। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मदेशिया, महामंत्री इश्तियाक खान, दिनेश शर्मा, सिलिप, प्रशांत, मनोज, शालू पाराशर, सोनू मित्तल, गुलाम रसूल, विजय असलम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें