फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने विकास भवन गेट पर ठोका ताला

Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
anganbadi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीडीओ के कार्यालय पहुंचने के तुरंत बाद किया गुस्से का इजहार, चंद मिनटों में सीडीओ ने ताला तुड़वाया
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुईं ताला डालने वाली आंगनबाड़ी वर्कर्स
डीडीओ ने अज्ञात वर्कर्स के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने गुरुवार को रोड जाम करने के बाद शुक्रवार को जबरदस्त प्रदर्शन कर विकास भवन के गेट पर ताला जड़ दिया। विकास भवन स्थित अपने दफ्तर के सीसीटीवी में इस घटना को लाइव देख रहे सीडीओ अमित सिंह बंसल ने वर्कर्स को पकड़ने के निर्देश दिए, लेकिन तब तक सभी वर्कर फरार हो चुकी थीं। चंद मिनटों बाद ही ताले को तोड़वाकर आवागमन बहाल किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने वर्कर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश डीडीओ अनिल कुमार सिंह को दिए, जिसके बाद 20 से 25 अज्ञात वर्कर्स के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर और सीसीटीवी फुटेज दी गई, जिनमें आंगनबाड़ी वर्कर्स की सभी गतिविधियां कैद हैं।
शुक्रवार को सुबह नौ बजे ही मौजी नसीरुद्दीन भवन मैदान पर आंगनबाड़ी वर्कर एकत्र हो गईं और प्रदर्शन कर विकास भवन चलने का एलान किया। उधर विकास भवन में सुबह दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों की आमद हो रही थी। इसी बीच कई महिला आंगनबाड़ी वर्कर्स विकास भवन गेट पर पहुंची और कुछ अधिकारियों के गेट के अंदर जाते ही ताला जड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक सीडीओ 10.37 बजे विकास भवन पहुंचे। उनके अंदर जाने के बाद ही आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बैग में रखा ताला निकाला, फिर 10.41 बजे गेट को बंद कर ताला डाल दिया। इस दौरान आवागमन कर रहे लोगों से वर्कर्स ने नोंकझोक भी की, क्योंकि गेट पर तैनात होमगार्ड भी नदारद था। यह वाकया सीसीटीवी पर देखकर सीडीओ ने तुरंत ही कर्मचारियों को गेट पर भेज ताला डालने वालों को पकड़ने के निर्देश दिए, लेकिन तब तक सब फरार हो चुके थे। कुछ मिनटों में ताले को तोड़कर विकास भवन का आवागमन बहाल किया गया, लेकिन सुरक्षा खामियां उजागर हो गईं। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना में शामिल आंगनबाड़ी वर्कर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उधर, डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला आंगनबाड़ी वर्कर्स की सारी कारगुजारियां कैद हो गई हैं, जिनके आधार पर शिनाख्त कर कार्रवाई के लिए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपों के अनुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


आंगनबाड़ी वर्कर्स पर कसा शिकंजा
लखीमपुर खीरी। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करने और जाम लगाने वाली आंगनबाड़ी वर्कर्स पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने शहर कोतवाली में जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों को नामजद कर 250-300 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने जुलूस निकालकर विकास भवन गेट पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। अधिकारियों की भी गाड़ियां को भी गेट के अंदर जाने से रोक दिया था और अन्य वाहनों को भी अंदर नहीं जाने दिया था। रास्ता जाम करने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। शहर कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि उन्होंने थाना मोहम्मदी के गांव कुंवरपुर निवासी आंगनबाड़ी वर्कर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रहीश पाल सिंह यादव, बांकेगंज निवासी स्नेहलता और भीरा निवासी पूनम लता को नामजद कर 250-300 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें