फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से रूठे आनंद मोहन ने थामा सपा का दामन 

Mon, 20 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
anand - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा से नाराज होकर रविवार को दिया था इस्तीफा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के मंच पर फिसली जबान सपा नेताओं पर लगाए आरोप
चार माह पहले भाजपा में शामिल होने वाले आनंद मोहन त्रिवेदी ने सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होकर सपा का दामन थाम लिया। मंच से उन्होंने भाजपा नेता रामकुमार वर्मा पर रामवाटिका की जमीन हथियाने का आरोप लगाते हुए हमला बोला, जिसके बाद जिले के सपा नेताओं पर आरोप मढ़ने से नहीं चूके। हालांकि उन्होंने धौरहरा के रामवाटिका ट्रस्ट में व्याप्त अनियमितताओं को दूर कराने की मांग की। 
विज्ञापन

बता दें कि कभी कांग्रेेस के जिलाध्यक्ष रह चुके आनंद मोहन त्रिवेदी के पिता पं. तेजनरायन त्रिवेदी कांग्रेेस से कई बार विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद आनंद मोहन त्रिवेदी पूर्व में भी सपा में शामिल हो चुके हैं लेकिन करीब चार माह पूर्व वह सपा का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद भी वह भाजपा में खुद को असहज महसूूस कर रहे थे, क्योंकि भाजपा नेता पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा से रामवाटिका ट्रस्ट को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर सामने आ गए। रविवार को आनंद मोहन त्रिवेदी ने भाजपा के आला नेताओं को इस्तीफा भेजने के बाद पत्रकार वार्ता में इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि कंडीशनल कहे जाने वाले इस्तीफे में रामकुमार वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई थी लेकिन आलाकमान की ओर से कोई एक्शन लिए जाने से पहले ही उन्होंने सोमवार को पाला बदलने का फैसला ले लिया। मुख्यमंत्री की विकास रैली में शामिल होकर उन्होंने मंच भी साझा किया और अपने संबोधन में कांग्रेस से लेकर सपा की यात्रा के बारे में बोले। इस दौरान उन्होंने सपा नेताओं के खिलाफ आरोप लगाकर एक बारगी मंच पर खामोशी ला दी क्योंकि आनंद मोहन त्रिवेदी ने जिले के सपा नेताओं पर मुख्यमंत्री से न मिलने देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें