मोहम्मदी। निजी अस्पताल में मृत बच्ची पैदा होने के मामले में पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम कराया है।
थाना पसगवां के गांव देहरा अजीतपुर निवासी कैलाश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है, कि उसने दो दिसंबर को अपनी पत्नी स्वार्थी देवी को प्रसव के लिए बरबर मार्ग स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। रात लगभग 12:00 बजे स्वार्थी देवी को एक लड़की पैदा हुई, जो मृत अवस्था में थी। पुलिस ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए नवजात का शव पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। संवाद