फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हर 1500 की आबादी पर बनेगा एक प्रगणक ब्लॉक

Sun, 15 Feb 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनगणना 2027 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार हर 1500 की आबादी पर एक प्रगणक ब्लॉक बनाया जाएगा, ताकि गिनती का काम अधिक सटीक और व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके। प्रशासन ने प्रारंभिक आकलन के आधार पर जिले में करीब तीन हजार प्रगणक ब्लॉक बनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, लखीमपुर की आबादी 40.21 लाख है। मौजूदा समय में अनुमानित जनसंख्या 46 से 48 लाख होगी, लेकिन सही आंकड़ा जनगणना में ही सामने आया है। करीब 14 साल बाद अगले माह जनगणना का काम शुरू हो जाएगा। नगर स्तर पर नगर पालिका व नगर पंचायत के ईओ व ग्रामीण स्तर पर जनगणना के लिए तहसीलदार की निगरानी में जनगणना कराई जानी है।
चुनाव के दौरान जिस तहत बूथ व मतदान केंद्र बनाए जाते है, उसी तर्ज पर जनगणना के लिए प्रगणक ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। प्रगणक ब्लॉक पर मतगणना टीम में अपना लेखा-जोखा करेंगे। साथ ही लोगों की आपत्तियां भी ली जाएंगी। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में तीन हजार प्रगणक ब्लॉक बनाए गए हैं। इससे अनुमानित है कि 1500 की आबादी पर एक प्रगणक ब्लॉक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें