फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुराना अस्पताल रोड पर एक करोड़ से बनेगी डामर सड़क

Sat, 29 Aug 2026 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया में पुराने अस्पताल मार्ग की जर्जर सड़क। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। कस्बे के पुराने अस्पताल रोड की हालत जल्द सुधरने की उम्मीद है। नगर पालिका ने करीब एक करोड़ रुपये की लागत से 800 मीटर लंबी डामर सड़क बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसमें सड़क के साथ नाले-नालियां भी शामिल हैं। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित सड़क सोहन पान वाले के प्रतिष्ठान से सिंगहिया तिराहे तक बनेगी। मौजूदा समय में मार्ग खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। बारिश में जलभराव और गड्ढों के कारण दिक्कत बढ़ जाती है।
नगर पालिका ने सड़क निर्माण की कार्ययोजना भी भेज दी है। नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने बताया कि पुराना अस्पताल रोड के सुधार के लिए करीब एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क बनने के बाद लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे कस्बे के इस प्रमुख मार्ग की तस्वीर भी बदल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें