नगर पालिका परिषद ने मोहल्लों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शिविर लगाकर लोगों को नगर को साफ सुथरा बनाए रखने में सहयोग करने के लिए कहा है। मोहल्ला कुम्हारन टोला से स्वच्छ भारत अभियान के जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि नगर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए मकान के बाहर गलियों और रास्तों पर गंदगी न फैलाएं। नगर की स्वच्छता ही नगर की शोभा है, जिसमें सभी नगर वासियों को सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम को मनोज श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश शुक्ला, अरविंद पांडे आदि ने संबोधित किया। राजेश वाजपेयी ने बताया कि छह अक्तूबर को प्रात: आठ बजे त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर में जागरूकता शिविर लगाया जाएगा, जिसमें वार्ड नं चार, आठ, 11 और 18 के लोग शामिल होंगे।
इस मौके पर पालिका सदस्य आशीष अवस्थी, ओपी भारती, प्रेमा पांडे, राममूर्ति शुक्ला, पवन गुप्ता, राजेश बाजपेयी, रामजी प्रसाद वर्मा, एसआई निरेंद्र कुमार धाकड़े, उमाशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।