कश्यप निषाद धुरिया युवा महासभा का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गिरधारी लाल कश्यप ने कहा कि कश्यप निषाद समाज को राजनीतिक सत्ता को अपने हाथों में लेना होगा।
विशिष्ट अतिथि डॉ.वीबी धुरिया ने कहा समाज के लोगों को शिक्षित बनाना होगा तभी समाज में जागरूकता आएगी। यहां पंचायत चुनावों के विजेताओं को महासभा की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सोहन कश्यप, लज्जा कश्यप, मंजीत कश्यप, किरन केवट, रामलोटन निषाद, पंकज कश्यप, रामस्वरुप निषाद, रमेशचंद निषाद, अशोक कश्यप, लक्ष्मी निषाद सहित तमाम नव निर्वाचित ग्राम प्रधान, बीडीसी और पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
गोला में कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी मानव कल्याण संस्थान ने समारोह पूर्वक नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों का अभिनंदन किया, जबकि सिकंद्राबाद के गांव धुमराडीह में पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भदौरिया के आवास पर प्रधानों और बीडीसी सदस्यों का अभिनंदन किया गया।
बड़ेलाल मौर्य की अध्यक्षता में हुए सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि नव निर्वाचित ग्राम प्रधान डॉ. रविपाल सिंह कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि हिम्मतपुर प्रधान नरेश सिंह कुशवाहा ने भगवान गौतम बुद्ध और महान सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर शुभारंभ किया। समारोह में स्वजातीय जन प्रतिनिधियों का अभिनंदन अध्यक्ष रामकुमार मौर्य और डॉ. आरपी मौर्य ने किया। संचालन महामंत्री वीरपाल सिंह कुशवाहा ने किया। इस मौके पर सीडी मौर्य, महेंद्र सिंह कुशवाहा, महेंद्र कुमार मौर्य, अनुभव, रवींद्र मौर्य, रामबदन मौर्य, बालकराम मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सिकंद्राबाद। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भदौरिया के आवास पर हुए समारोह में नव निर्वाचित प्रधान और बीडीसी सदस्यों का अभिनंदन किया गया। समारोह में राजेंद्र सिंह भदौरिया ने सभी का उत्साहवर्धन किया। संचालन जसवंत यादव ने किया। इस मौके पर बीडीसी रामकुमार, मंजूर अली, सतीश यादव, नफीस, अहिबरन यादव, लालता, रईश, राजीव वर्मा, शिशुपाल, प्रमोद, रामशंकर शुक्ल समेत दर्जनों बीडीसी सदस्य और प्रधान मेजर सिंह रामलखन समेत कई लोग मौजूद रहे।