फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित ने संभाली जेसीआई की कमान

Sat, 09 Jan 2016 09:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्तित्व विकास संगठन जेसीआई का 41वां अधिष्ठापन समारोह पूरी भव्यता से मनाया गया। पिछले वर्ष के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने संगठन की बागडोर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित मिश्रा को सौंपी। जेसीरेट शाखा की चेयरपर्सन का दायित्व ऋचा अग्रवाल और जूनियर जेसी शाखा की बागडोर वत्सल टंडन को सौंपी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर हुए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने ईश वंदना के बाद मनमोहक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ जेसीआई के संस्थापक सर हेनरी गिजिनिवयर के चित्र के सामने दीप जलाकर किया गया। दीप प्रज्जवलन रांची से आए मंडलाध्यक्ष अभिषेक केडिया और सांसद अजय मिश्र टेनी ने किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यशैली और कार्यकलापों के लिए अध्यायिक पुरस्कारों के वितरण से हुआ। सर्वश्रेष्ठ जेसी का खिताब अमित मिश्र के नाम रहा। सर्वश्रेष्ठ लेडी का पुरस्कार लेखनी सेठ को मिला। सर्वश्रेष्ठ युगल का संयुक्त खिताब रिचा-पंकज अग्रवाल और शिप्रा-नितिन श्रीवास्तव को दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन आर्येंद्र पाल सिंह ने किया। कार्यक्रम निदेशक का दायित्व प्रिंस चोपड़ा ने निभाया। मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी ने व्यक्तित्व विकास की दिशा में जेसीआई द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मंडलाध्यक्ष अभिषेक केडिया ने कहा कि जेसीआई लखीमपुर ने मंडल में ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ.रमेश चंद्र शर्मा, अशोक गुप्ता, राम मोहन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मुकेश बरनवाल, अमर सिंह, नीरज कृष्ण, विकास टंडन, तुषार गर्ग, अनिल अग्रवाल, संदीप सिंह, अवनीश गुप्त, पंकज अग्रवाल, अर्जित अग्रवाल, अतुल मित्तल, नितिन श्रीवास्तव, श्रद्धा मिश्रा, कंवलजीत चावला, मीता गर्ग, रोली अग्रवाल, पूजा गुप्ता, रिचा अग्रवाल, लेखनी सेठ, सोनी गुप्ता, शिप्रा श्रीवास्तव, कविता अग्रवाल, शालिनी गुप्ता, उपमा अग्रवाल, रोली गुप्ता, शिवांगी गुप्ता, शेफाली कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें