महंगापुर परिक्षेत्र के गांव बाजपुर और मझगईं परिक्षेत्र में दो घर आग से जल गए। अग्निकांड में लाखों की रुपये की सम्पत्ति जल गई।
बाजपुर निवासी अवतार सिंह के घर पर बच्चों के अलावा कोई नहीं था और वह खेल रहे थे, इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग से पूरा घर जल गया। घर में कोई भी सामान नहीं बचा है।
बल्लीपुर कलां में शुक्रवार को प्रात: करीब चार बजे गंगाराम का घासफूस का घर जलने लगा। उसके अंदर सो रहे 70 वर्षीय गंगाराम और उनकी बहू गीता देवी, पोती शुकांती, शिवानी और एक वर्ष का बच्चा आग से जान बचाई। गंगाराम के घर से तेज लपटें उठती देख ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया और अन्य घरों को जलने से बचाया। गंगाराम ने बताया कि कपड़ों और घरेलू सामान के साथ बक्से में रखे 60 हजार रुपये भी जल गए। पीड़ित ने बताया कि उसके घर में आग रंजिशन लगाई गई है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कुछ लोगों पर घर जलाने का आरोप लगाया है।