सिंगाही। स्थानीय मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में अमीरखां पुरवा और निघासन जूनियर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
पहला मुकाबला अमीरखां पुरवा और सिंगहा के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमीरखां पुरवा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 164 रन बनाए। जवाब में सिंगहा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 144 रन पर ही सिमट गई। इस तरह अमीरखां पुरवा ने यह मुकाबला 20 रन से अपने नाम कर लिया।
दूसरे मैच में निघासन जूनियर का मुकाबला चिरकुआ से हुआ। निघासन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिरकुआ की टीम पूरे प्रयास के बावजूद 86 रन ही बना सकी और मुकाबला 28 रन से हार गई।
इस दौरान राकेश तिवारी, नेकू अवस्थी, पौरुष गुप्ता, देवेश गुप्ता, बबलू मिश्रा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।