फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीनों का कार्य बहिष्कार शुरू

Sat, 06 Jun 2015 07:05 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व संग्रह अमीन संघ ने तहसील कर्मी का दूसरी जगह तबादला करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया और ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसी के साथ संग्रह अमीनों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संग्रह अमीनों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा कि इस बाबत कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है इससे संगह अमीनों में रोष है। अमीनों ने बताया कि अपनी मांग को लेकर तहसील के सभी संग्रह अमीन शनिवार से कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक तहसील कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती वे अपना कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। प्रदर्शन में अध्यक्ष बलराम सिंह और मंत्री श्याम प्रकाश समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें