अमेठी के खिलाड़ी नूमान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते विराट राज। स्रोत : आयोजक
सिकंदराबाद। नीमगांव कस्बे में खेले जा रहे लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को अमेठी की टीम ने अंडूबेहड़ की टीम को 67 रन से हराकर मैच जीत लिया।
सोमवार को अमेठी और अंडूबेहड़ की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें अंडूबेहड़ की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अमेठी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अंडूबेहड़ की टीम 12 ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह अमेठी की टीम ने 67 रन से मैच जीत लिया।
अमेठी की टीम के खिलाड़ी नूमान को 27 गेंद पर 14 छक्के मारकर 95 रन बनाने के लिए प्रबंध समिति के सदस्य विराट राज ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर आयोजक एडवोकेट जेके राज, आशुतोष राज, विराट राज, भजन लाल, विकास, बबलू मौर्य, अरुण मौर्य आदि मौजूद रहे।