मितौली। ब्लाॅक मितौली व बेहजम के 458 दिव्यांग व वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरणों का वितरित किया गया। इसमें 163 दिव्यांगों को 303 व 295 वरिष्ठजनों को 1754 उपकरण दिए गए।
सोमवार को कस्बे के सत्यम पब्लिक स्कूल में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा आयोजित शिविर में सांसद आनंद भदौरिया ने दिव्यांग व वृद्धों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए। इसमें 25 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 78 ट्राइसाइकिल, 20 व्हील चेयर, 126 बैसाखी, 22 वाकिंग स्टिक, 12 कान की मशीन सहित करीब 2057 उपकरणों का वितरण किया गया, जिसकी कुल लागत लगभग 46.86 लाख रुपये बताई जा रही है।
सांसद व उनकी पत्नी डॉ. अर्चना सिंह और पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला ने दिव्यांगजनों को संबोधित किया। एलिम्को के सहायक प्रबंधक ऋषिराज व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय कुमार सागर ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर देते हुए आश्वासन दिया कि इन योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर कस्ता विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गणेश शंकर पाल, प्रकाश वर्मा, उमाशंकर वर्मा, प्रवीण यादव, मंजुराज यादव और सलीम गाजी सहित तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
बॉक्स
शिविर में नहीं पहुंचे कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू
मितौली। एडिप एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित निशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाए गए विधायक सौरभ सिंह सोनू किसी कारण वश कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। इसकी काफी चर्चा रही। उनके समर्थक सुबह से उनका इंतजार करके वापस लौट गए। पूरे कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के लोग ही नजर आए। संवाद