फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक पर पैसे मांगने का आरोप

विज्ञापन
पर्चा दिखातीं पीड़ित महिलाएं।
विज्ञापन
सीएमओ ने दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन

मितौली। ग्राम पंचायत दतेली कला गांव से मितौली सीएचसी में जांच कराने आई प्रीति और वंदना ने घर छोड़ने के बदले एंबुलेंस चालक पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। महिलाओं का आरोप है कि पैसे न मिलने पर एंबुलेंस चालक घर छोड़ने नहीं गया। इससे कई किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचना पड़ा। शिकायत मिलने पर सीएमओ ने मामले की डिप्टी सीएमओ को सौंपी है।
गांव दतेली कला निवासी प्रीति और वंदना शनिवार दोपहर सीएचसी पर जांच कराने आई थीं। महिलाएं गर्भवती बताई जाती हैं। महिलाओं का आरोप है कि एंबुलेंस चालक ने गांव छोड़ने के लिए 100 रुपए मांगे। पैसे न मिलने पर गांव छोड़ने से मना कर दिया। इस पर वंदना और प्रीति मितौली से कस्ता तक बस से और वहां कोई साधन न मिलने पर कई किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने इसकी जांच डिप्टी सीएमओ डॉ. धनीराम भार्गव को सौंपी है। इस पर उन्होंने मंगलवार को पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए है। डिप्टी सीएमओ डॉ. धनीराम भार्गव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। एक पक्ष के बयानों को दर्ज किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष के बयान दर्ज करना अभी शेष है। वहीं एंबुलेंस चालक धर्मेंद्र का कहना है कि शनिवार शाम सलमा बानो पत्नी अनीश निवासी दतेली कला की आईडी मिली थी। डिलीवरी के बाद उसे गांव छोड़ना था। इस दौरान जांच के लिए आई वंदना और प्रीति भी गांव छोड़ने की जिद करने लगीं, जो आईडी मिली थी उस पर चलने के लिए कहा तो महिलाएं भड़क गईं। गलत आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें