फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी जारी है जरूरतमंदों के लिए मानव सेवा रसोई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से समाजसेवियों ने मंगलवार को जेष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगल पर भोजन प्रसाद तैयार कर जरूरतमंदों के घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में जरूरतमंदों को भूखे पेट न सोना पड़े इसलिए नवयुग सामाजिक ट्रस्ट के सदस्यों ने मानव सेवा रसोई शुरू की। संस्था के आचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि रसोई का उद्देश्य वैश्विक महामारी में जरूरतमंद परिवारों को भोजन कराना था। रसोई में खाना बनाने से लेकर लोगों केे देने तक का काम संस्था के स्वयंसेवक करते हैं। मंगलवार को सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर आरती हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने भोजन तैयार कर जरूरतमंदों को प्रसाद वितरण किया। संस्था के राघव हिंदू, लक्ष्य अग्रवाल, राम पांडे, ज्ञानू महाराज, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, नगरध्यक्ष जितेंद साहनी, मनीष मिश्रा, रामचंद्र दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें