फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को भोजन करा रही मानव सेवा रसोई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ आकर समाजसेवियों ने लॉकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन कराने के लिए मानव सेवा रसोई की स्थापना की। पिछले दो माह से निरंतर जरूरतमंदों को घर पर भोजन मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नवयुग सामाजिक ट्रस्ट के आचार्य संजय मिश्र ने बताया कि 27 मार्च से शुरू की गई मानव सेवा रसोई सुबह-शाम जरूरतमंदों को भोजन करवा रही है। रसोई का उद्देश्य वैश्विक महामारी में जरूरतमंदों की सहायता करना है। रसोई में रोजाना करीब 400 भोजन पैकेट तैयार किए जाते हैं, जिसमें राघव हिंदू, लक्ष्य अग्रवाल, ज्ञानू महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जितेंद्र साहनी, मानवेंद्र सिंह, अनिल शुक्ला आदि लोग श्रमदान कर भोजन बनाकर वितरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें