फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों के घर पहुंचा रहे लंच पैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में सबसे ज्यादा वह तबका प्रभावित है, जो रोजी-रोटी के लिए रोजाना मजदूरी करता था। काम धंधा न मिलने के कारण यह लोग दो वक्त की रोटी के लिए परेशान हैं। ऐसे में उनकी मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ नवयुग सामाजिक ट्रस्ट के पदाधिकारी आए हैं।
विज्ञापन

नव सेवा नारायण सेवा के तहत ट्रस्ट के लोगों ने मानव सेवा रसोई शुरू की है। संस्था के लोग स्वयं भोजन तैयार कर जरूरतमंदों के घर तक पहुंचा रहे हैं। संस्था के आचार्य संजय मिश्रा बताते हैं कि रोजाना करीब चार सौ लंच पैकेट तैयार किए जाते हैं, जिसमें ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा शहर के तमाम समाजसेवी खाना बनाने में सहयोग करते हैं। इसके बाद संस्था के लोग ही जरूरतमंदों के घर लंच पैकेट पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी जरूरतमंद खाने के लिए मोबाइल नंबर-7309148092 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें