फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ऊंची कूद में अमन और जसनदीप ने मारी बाजी

विज्ञापन
महंगापुर में आयोजित ऊंची कूद में शामिल प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां/महंगापुर। युवा कल्याण प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से खंड स्तरीय बालक व बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन महंगापुर के श्रीगुरु तेग बहादुर स्कूल में किया जा रहा है। दूसरे व समापन अवसर पर कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


श्रीगुरु तेग बहादुर स्कूल महंगापुर में बालक व बालिकाओं की सबजूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन मंगलवार से किया जा रहा है। बुधवार को दूसरे दिन वाॅलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पलिया की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। बालक वर्ग की लंबीकूद में अमन ने प्रथम स्थान पाया। दूसरे स्थान पर अंकित गुप्ता व तृतीय स्थान अंश शर्मा ने पाया।
बालिकाओं की लंबीकूद में जसनदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नवप्रीत दूसरे व नमन कौर तीसरे स्थान पर रहीं। कुश्ती में 45 किलोग्राम वर्ग में सिमरन अंसारी व 43 किलोग्राम वर्ग में मन्नत कौर ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

इसके अलावा गोला फेंक, जैवलिन डिस्कस, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन नीरज कुमार की देखरेख में कराया गया।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें