शहर के सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना में युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
प्रधानाचार्य रविंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। युवा शक्ति को प्रेरित करने के लिए स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों पर चर्चा होगी। इस अवसर पर पूर्व छात्रों की स्वामी विवेकानंद की शिकागो यात्रा पर भाषण प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके लिए शिशु मंदिर के आचार्य नगर में छात्रों से संपर्क कर रहे हैं।