फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पढ़ाई के साथ ही खेल में माहिर हो रहे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Sun, 28 Sep 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अनमोल सिंह
विज्ञापन
लखीमपुर/मोहम्मदी। परिषदीय स्कूलों के परीक्षार्थी पढ़ाई के साथ ही विभिन्न खेलाें में माहिर हो रहे हैं। हालांकि कुछ जगहों पर संसाधनों की कमी है, बावजूद इसके बच्चे बढ़-चढ़कर खेलाें में हिस्सा ले रहे हैं। पिछले साल हुए खेलों में बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए आयाम हासिल किए थे। वहीं विभाग भी खेल किट खरीदने के लिए स्कूलों को ग्रांट दे रहा है।
विज्ञापन

जिले में 3106 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। स्कूलों में करीब साढ़े चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें तमाम विद्यार्थी ऐसे भी हैं, जिनमें खेल प्रतिभा है, लेकिन संसाधनों के अभाव में वह उभर नहीं पाती। बीते साल परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सीमित संसाधनों के बीच विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करते हुए अपने हुनर का परचम लहराया था। विभाग ऐसे अन्य बच्चों की प्रतिभा को उभारने के लिए तमाम तरह से उन्हें प्रेरित कर रहा है।


हर शनिवार को होता है नो बैग डे
परिषदीय स्कूलों में हर शनिवार को नो बैग डे होता है। बच्चे शुरुआती कुछ घंटों की पढ़ाई के बाद खेलों का आयोजन करते हुए अपने हुनर को निखारते हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शालिनी दुबे ने बताया कि पढ़ाई के साथ ही खेलों में कई बच्चों की रुचि देखी जा रही है। इसको लेकर हर शनिवार को बच्चे बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, लूडो, चेस आदि खेलते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


पिछले साल इन छात्र-छात्राओं ने कायम किया दबदबा
पिछले साल संविलियन विद्यालय पलिया के बच्चों ने ब्लॉक स्तरीय और जिला स्तरीय बेडमिंटन और लंबी कूद में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया था। पलिया गांव के आयुष सिंह ने ब्लॉक स्तरीय लंबी कूद में प्रथम और जिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। आनंद सक्सेना ने प्रतियोगिता में बेडमिंटन में ब्लॉक स्तर पर प्रथम और जिला में दूसरा स्थान हासिल किया था।
कक्षा सात की प्रगति सिंह और कक्षा सात के अनमोल सिंह ब्लाक स्तरीय खेलकूद में खेल चुके हैं। वहीं प्रगति सिंह ने बालिका कुश्ती 30 किग्रा भार में ब्लॉक में प्रथम तथा जनपद पर द्वितीय स्थान पाया था, जबकि सौ मीटर दौड़ में अनमोल सिंह ने ब्लॉक पर प्रथम व जनपद में तृतीय स्थान पाया था।

खेलकूद संपन्न कराने के लिए स्कूलों को ग्रांट उपलब्ध कराई जा रही है। शिक्षक अपने स्तर से बच्चों को खेलों में दिलचस्पी रखने वाले बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। - प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए

अनमोल सिंह

अनमोल सिंह

अनमोल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें