फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गठबंधन से राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी मजबूती’

Wed, 15 Apr 2015 07:46 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह दलों के जनता परिवार में विलय को लेकर भले ही राष्ट्रीय स्तर पर हलचल मची हो, लेकिन जिले में इसका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। यहां सपा को छोड़कर गठबंधन में शामिल अन्य पार्टियों के पदाधिकारी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। यूं कहें कि अन्य दलों का जनाधार भी यहां लगभग न के बराबर है। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल कहते हैं कि गठबंधन से राष्ट्रीय स्तर पर जनता परिवार को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब हम पांच-छह प्रदेशों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ पाएंगे और सांप्रदायिक ताकतों से एकजुट होकर लड़ सकेंगे। चूंकि जनता परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव हैं, इसलिए पार्टी को इससे वैचारिक मजबूती भी मिलेगी।
विज्ञापन


इन पार्टियों का नहीं है अस्तित्व
खीरी जिले में इनेलो, जदयू, राजद, सजपा और जदएस का कोई नामलेवा नहीं है। चुनाव आने पर इन पार्टियों के पदाधिकारी दिखने लगते हैं, लेकिन चुनाव बीतने के बाद कोई नजर नहीं आता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें