फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिसैया चौराहे पर अवैध टैक्सी स्टैंड संचालन का आरोप

Sun, 31 May 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सिसैया चौराहे पर खड़े डग्गामार मैजिक वाहन। संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के सिसैया चौराहे पर अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड संचालित होने और डग्गामार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई न होने के आरोपों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पुलिस पिकेट से कुछ दूरी पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मैजिक, बस और सीएनजी ऑटो का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षमता से अधिक सवारियां भरकर चलने वाले वाहन आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। उनका कहना है कि हाल ही में मैजिक और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
लोगों ने आरोप लगाया कि अवैध टैक्सी स्टैंड के संचालन के लिए संबंधित लोगों से मासिक शुल्क लिया जाता है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अवैध टैक्सी स्टैंड बंद कराने और डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अवैध टैक्सी संचालन और डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। आरटीओ विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
-शमशेर बहादुर सिंह, सीओ धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें