फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला सीएचसी और अलीगंज स्वास्थ्य उपकेंद्र में वसूली के आरोप

Fri, 26 Jun 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ/बाकेगंज। जिले के गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और अलीगंज स्वास्थ्य उपकेंद्र में इलाज और प्रसव के दौरान कथित अवैध वसूली के आरोप सामने आए हैं।
विज्ञापन

गोला सीएचसी में इलाज के नाम पर रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जबकि अलीगंज स्वास्थ्य उपकेंद्र में तैनात एएनएम के खिलाफ प्रसव के दौरान रुपये लेने की शिकायत सीएचसी अधीक्षक को दी गई है।
गोला सीएचसी के मामले में मोहल्ला तीर्थ गजेंद्रपुरी निवासी सुशील कुमार बाथम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में सुशील का आरोप है कि 20 जून को परिजन उसे इलाज के लिए गोला सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर और स्वीपर ने उससे तीन हजार रुपये लिए। उनका कहना है कि मैंने शराब पी रखी थी और परिजन जहरीला पदार्थ खाने की आशंका में उसे अस्पताल ले गए थे। वीडियो में उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि पायल और नाक की बाली गिरवी रखकर रुपये लाने के बाद इलाज शुरू किया गया। इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

डॉक्टर अशोक बिहारी सिंह ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि मामला कई दिन पुराना है। मरीज के साथ आया एक व्यक्ति पहले भी एक अस्पताल पर हुई कार्रवाई के मामले में उनसे धन उगाही की कोशिश कर चुका है।
दूसरे मामले में ब्लॉक बिजुआ के पिपरिया गंगा निवासी अनमोल अवस्थी ने आरोप लगाया कि पुत्री के प्रसव के दौरान अलीगंज स्वास्थ्य उपकेंद्र में तैनात एक एएनएम ने 2200 रुपये लिए। साथ ही कक्ष में मौजूद दो निजी महिलाओं को 500-500 रुपये भी दिलाए गए। उन्होंने बाहर से दवाएं मंगाने और नवजात का जन्म प्रमाण-पत्र बनाने से इन्कार करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें