फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप, दिया ब्लाॅक में धरना

विज्ञापन
पलिया ब्लाक में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
19 एलकेएच 23
विज्ञापन

नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, सचिव ने लगाया आवास में तोड़फोड़ का आरोप

पलियाकलां। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पलिया ब्लाॅक में मझरा पश्चिम ग्राम पंचायत के प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बाद में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रधान पर कार्रवाई न होने पर विकास भवन का घेराव करने की चेतावनी दी गई। आरोप है कि पंचायत सचिव के आवास में भी किसानों ने घुसने की कोशिश की। तोड़फोड़ का आरोप भी लगाया गया है।

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण ब्लाॅक पहुंचे और मझरा पश्चिम प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार दिलीप कुमार, एडीओ पंचायत सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मझरा पश्चिम प्रधान के भ्रष्टाचार को लेकर दो ज्ञापन बीडीओ और एक ज्ञापन सीडीओ देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान पर जो आरोप लगाए हैं उसके साक्ष्य भी मौजूद हैं।
इस मामले में प्रधान पर कार्रवाई न होने पर 26 मई को विकास भवन खीरी का घेराव कर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। इस दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन, धर्मेंद्र कुमार, गंगासागर, नीलभदनी, आरती निषाद, रंजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार का आरोप है कि धरने में शामिल कुछ लोग दीवार फांदकर कमरे में घुस आए और फाइल समेत जरूरी कागजात इधर-उधर फेंकते हुए लैपटाॅप भी उठा ले गए। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें