फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यूरिया की कालाबाजारी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत

Tue, 07 Jul 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। औरंगाबाद के बाद अब फूलबेहड़ ब्लॉक की मुड़िया खुर्द बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में यूरिया वितरण में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। किसानों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत कर यूरिया की कालाबाजारी, मनमाने वितरण और अधिक कीमत वसूलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव के सूर्य प्रताप, जसकरन लाल सहित अन्य किसानों ने शिकायत में बताया कि वे समिति के सदस्य हैं। आरोप है कि दो जुलाई को अशोगापुर स्थित समिति के उपगोदाम पर लेखाकार ने सूर्य प्रताप को 149 और जसकरन लाल को 319 टोकन नंबर देते हुए तीन और चार जुलाई को खाद मिलने की बात कही।
किसानों का आरोप है कि समिति पर 1200 बोरी यूरिया उपलब्ध थीं, लेकिन 500 बोरी की कालाबाजारी कर 300 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से बेच दी गई, जबकि उन्हें खाद नहीं दी गई। उनका यह भी आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर चुनिंदा लोगों को खाद वितरित की गई और पात्र किसान भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- प्रवीण कुमार, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें