फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चिमटा टूटते ही टकराईं दो कारें, बाल-बाल बचे सवार

Tue, 07 Jul 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भीरा। थाना क्षेत्र में मंगलवार को भीरा-पलिया मार्ग पर मटेहिया और दौलतापुर के बीच दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन दोनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। सूरज कुमार थापा लखीमपुर से दवा लेकर धनगढ़ी (नेपाल) लौट रहे थे। दूसरी कार में आयुष सक्सेना गेटीगेटा हॉस्पिटल में आंख की जांच कराकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मटेहिया-दौलतापुर मार्ग पर पहुंचते ही अचानक कार का चिमटा टूट गया, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों के बोनट, बंपर और हेडलाइट क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें