फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अल्लाहो अकबर’ के नारों से गूंजी फिजाएं

Thu, 24 Dec 2015 11:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर शहर में शानदार जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। यह जुलूस गोटैया बाग मस्जिद से शुरू हुआ। जुलूस के पहले जलसा-ए-सीरतुननबी हुआ। इसमें नगर के उलमा-ए-किराम ने तकरीर कर 12 रबीउल अव्वल पर रोशनी डाली। इसके बाद अंजुमन गुलामाने सरकारे दो आलम के पदाधिकारियों की कयादत में भव्य जुलूस निकला। जुलूस में मदीना मुन्नवरा और खाना-ए-काबा के प्रतीकों की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान अल्लाहो अकबर के नारों से फिजाएं गूंजती रहीं।
विज्ञापन

जुलूस में छोटे-छोटे बच्चे इस्लामी लिबास में झंडे लहराते हुए चल रहे थे। इसमें सैकड़ों छोटी गाड़ियां, ऊंट, घोड़े और इस्लामी कलेंडर और पोस्टर-बैनर शामिल थे। जुलूस के स्वागत के लिए पूरे शहर को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक स्वागत द्वारों से सजाया गया था। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर आयोजित किए गए और सबील लगाई गईं।
इस मौके पर अंजुमन गुलामाने सरकारे दोआलम के सदर आईए जुबैरी, शब्बीर बाबा, राजू, मकसूद खां, अजहर निजामी, उस्मान बेग, अशफाक अहमद कादरी, शकील खां, इलियास अंसारी, मोहम्मद उमर, शकील मिर्जा, आसिफ खां, आमिर खां, कय्यूम खान, यहिया, रुखसार खां, इशरत अली खां, मुजम्मिल, मुनीर अहमद आदि ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल किया। जुलूस शहर की मुख्य सड़कों पर होता हुआ थरवरनगंज में खत्म हुआ।
विज्ञापन

खीरी टाउन। हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर सुबह सुन्नी इमामबाडे़ से अंजुमन रूहेकायनात के सदर ने परचम कुशाई के बाद भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला। जुलूस परंपरागत तरीके से पूरे कस्बे में भ्रमण करता हुआ देर रात शाही किले पर सलात-ओ-सलाम के बाद संपन्न हो गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी में कस्बे और गांव की सैकड़ों अंजुमनों ने हिस्सा लिया। जगह-जगह मीलाद और सबीलों का सिलसिला चलता रहा। मस्जिदों और मजारों को फूलों और रंग बिरंगी पन्नी की झालरों से सजाया गया।
खीरी कस्बे में ईद मिलादुन्नबी पर शेखसरांय स्थित सुन्नी इमामबाडे़ में सुबह कस्बे की तमाम अंजुमनें इकट्ठा हुईं। अंजुमने रूहेकायनात के बैनर तले मीलाद हुआ। अंजुमन के सदर शब्बन खां  ने परचम कुशाई कर जुलूस को आगे बढ़ाया। इस मौके पर अंजुमन के सदस्य डॉ. मतलूब, किले के सज्जादानशीन सैयद आतिफ मियां, अनीस अहमद, दरगाह के सैयद मेराज मियां, हाफिज वसी अहमद, मोहम्मद आरिफ खां, सईद बेग, अलाउद्दीन आदि शामिल रहे। जुलूस-ए-मोहम्मदी मोहल्ला शेखसराय, पट्टीरामदास, बुखारी टोला, अवंधी टोला, मुगली टोला होता हुआ डिहपुर, कटरा, सैयदवाड़ा पहुंचा। स्वागत द्वार पर जुलूस का भव्य स्वागत हुआ। जुलूस-ए-मोहम्मदी दरगाह से निकल कर मुख्य बाजार होता हुआ शाही किले तक पहुंचा। यहां सलात-ओ-सलाम का नजराना पेश किया गया। पूरा दिन कस्बा नारे तकबीर अल्लाहो अकबर की सदाओं से गूंजता रहा।
जुलूस-ए-मोहम्मदी में इन अंजुमनों ने हिस्सा लिया
अंजुमन दावते इस्लाम, बागे रिजा, बहारे मुस्तफा, गुलामाने महबूब, जश्न-ए-मदीना, सैयदे कायनात, ताजदारे कौनेन, मंजहरे इस्लाम, नूरे मदीना, गुलशने मुस्तफा, सदके रसूल, काबा कौसेन, शान-ए-मुस्तफा, 786 यादगारे रसूल, ताजदारे हरम, इश्क-ए-मुस्तफा आदि अंजुमनें शामिल रहीं।
वाहन से गिरकर घायल हुआ युवक, लखनऊ रेफर
खीरी टाउन। मोहल्ला बाजार में एक युवक जुलूस-ए-मोहम्मदी के वाहन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को डाक्टरों ने इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया। मोहल्ला बाजार निवासी मोहम्मद शाहिद का 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आसिफ जुलूस में चार पहिया वाहन में साउड सिस्टम को ठीक कर रहा था, अचानक वाहन से गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। परिवार वालों ने लखीमपुर अस्पताल में दिखाया, जहां डाक्टरों ने लखनऊ इलाज के लिए भेज दिया।
अकीदत के साथ मनाई हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश
लखीमपुर खीरी। जिले के गोला, पलिया, मोहम्मदी, निघासन, मितौली समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पैगंबर-ए-इस्लाम के यौमे पैदाइश पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। जुलूस के स्वागत में नगरों और गांवों को सजाया गया। कई झांकियां भी जुलूस में शामिल रहीं।
गोला गोकर्णनाथ। पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर नगर के मोहल्ला गौशगंज से जुलूस निकाला गया, जो नूरी मस्जिद, ऊंची भूड़ से होता हुआ अलीगंज रोड सिनेमा चौराहे से खुटार रोड, मिल डाइवर्जन रोड, मोहम्मदी रोड से सदर चौराहा पहुंचा। जहां मौलाना पीरे तरीकत मोईद रजा फरीदी ने तकरीर की।
जुलूस लखीमपुर रोड स्थित पब्लिक इंटर कालेज पर जाकर खत्म हुआ। जुलूस में शामिल बच्चे, युवा इस्लामी झंडे लेकर चल रहे थे। जुलूस में शामिल लोगों को कई स्थानों पर चाय पिलाई और जलपान कराया गया। सपा विधायक विनय तिवारी ने मोहम्मदी रोड पर जुलूस का स्वागत कर ईद मीलाद-उन-नबी की बधाई दी। इस मौके पर शहर काजी मौलाना आशिकुल कादरी, मौलाना अहसान रजा, हाफिज मोहम्मद कफील मौलाना रियासत खां, अब्दुल हफीज, मौलाना गुलाम नबी शकील, कौमी एकता सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद अलीम, नदीम खां आदि मौजूद रहे।
सिकंद्राबाद। ईद मीलाद-उन-नबी का जुलूस कस्बे से निकलकर रायपुर, अहिरी, घुंसी होते हुए वापस सिकंद्राबाद में खत्म हुआ। जुलूस में मौलाना सलमान रजा, इब्राहिम खां, माजिद खां, हाफिज सनाउल्ला, अब्दुल कबीर, रहबर खां और उबैद समेत हजारों लोग शामिल थे। इसके अलावा भूलनपुर, बेहजम, नीमगांव समेत क्षेत्र के कई गांवों में ईद मीलाद-उन-नबी का जुलूस निकाला गया।
ममरी। ग्राम हैदराबाद, गनेशपुर सरकारगढ़, कोटवारा, अहमदनगर आदि स्थानों पर झंडा बैनर के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
कुकरा। कस्बे की नूरी और अंसारी मस्जिद से निकाले गए जुलूस में हाफिज अब्दुस्सलाम, वली मोहम्मद, लईक, शकील, हामिद, बाबू अंसारी, इखलाक, नियामत, आफताब, अनीस, उस्मान, सफायतुल्ला, शादाब, इकबाल अजीज, रिजवान आदि शामिल रहे। अलीगंज, अजान में जुलूस निकाला गया।
मैलानी। ईद मीलाद-उन-नबी के मौके पर यहां जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें भारी तादाद में अकीदतमंद शामिल हुए। हाफिज तकीउद्दीन के अगुआई में जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों पर होते हुए धर्मशाला पहुंचा और नूरी मस्जिद पहुंचकर खत्म हुआ। जुलूस में शामिल लोगों को जगह-जगह मिठाइयां, बिस्कुट, बिरयानी, हलुआ, चाय वगैरह तकसीम की गई। उधर, ओयल कस्बे में भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया।
मोहम्मदी। पसगवां ब्लाक क्षेत्र के गांव किरियारा स्थित मदरसा गौसिया साबिरया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के बच्चों ने ईद मीलाद-उन-नबी पर जुलूस निकाला गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी ने पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान मदरसे के बच्चे हरे झंडे बैनर और टोपी लगाकर जुलूस में बडे़ उत्साह से निकले।
निघासन। क्षेत्र के बिनौरा, मिर्जागंज, रायपुर, सोठियाना, दुबहा, पठानन पुरवा, बरोठा समेत करीब 28 गांव के लोगों ने जुलूस में शिरकत की। जुलूस में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
बांकेगंज। कस्बे में ईद मीलाद-उन-नबी हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पेश इमाम की अगुवाई में कस्बे की सड़कों पर जुलूस निकालकर खुशियां मनाई। अकीदतमंदों ने अमीननगर मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस मेन मार्केट की सड़कों से होकर ग्राम झाऊपुर स्थित मस्जिद पहुंचा। इस मौके पर पेश इमाम मौलाना शबीब बरकातिया, डॉ. जहीर अहमद, अब्बास खां, रज्जाक खां, खुर्शीद खां, नवेद खां लड्डन अंसारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
पलियाकलां। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर के मोहल्ला माहीगिरान की रजा मस्जिद से जुलूस का आगाज नात-ओ-मनकबत से हुआ। जुलूस चमन चौराहे के करीब जामा मस्जिद के पास पहुंचा और यहां से स्टेशन रोड मालगोदाम रोड, नगरपालिका रोड, बरबंडा होता हुआ रजा मस्जिद के पास खत्म हुआ। जुलूस में शहर की आशिकाने रसूल, फैजाने बशीर, गरीब नवाज समेत तकरीबन सभी अंजुमन शामिल रहीं। इस मौके पर विधायक रोमी साहनी, मैलानी पालिकाध्यक्ष पति नरेश यादव आदि मौजूद रहे।
मझगईं। पैगंबरे इस्लाम की यौमे पैदाइश शानो शौकत के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नौगवां, छब्बापुरवा और कस्बे में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने चाय के स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को चाय पिलाई। चंदनचौकी, संपूर्णानगर, मितौली, धनगढ़ी, अमीरनगर कस्बे में भी जुलूस-ए-मोहम्मदी शानो शौकत से निकाला गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें