इलाहाबाद बैंक के क्षेत्र महाप्रबंधक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के क्षेत्र महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने बैंक की रामापुर शाखा के नवीन भवन का लोकार्पण किया। साथ ही सीएसआर के अंतर्गत 22 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति का वितरण किया। उन्होंने लखीमपुर खीरी मंडल अंतर्गत इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक सरना होटल में ली। जिसमें उन्होंने बैंक की प्रगति समीक्षा की। साथ ही कृषि और प्राथमिकता क्षेत्र ऋण की लक्ष्यों की पूर्ति के लिए जोर दिया। इसके बाद प्रशिक्षण संस्थान के नए भवन का शिलान्यास किया।
क्षेत्र महाप्रबंधक ने बैंक की लखीमपुर मुख्य शाखा से संबद्ध ई-लॉबी में नकद जमा, चेक जमा, नेट बैंकिंग एवं पासबुक प्रिंटर आदि मशीनों का संचालन कर ई-लॉबी का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मंडल प्रमुख दिनेश अवस्थी, अग्रणी जिला प्रबंधक वीके सक्सेना, मुख्य प्रबंधक एके कटियार, एसएसआई रिजवी, लखीमपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक अमरजीत सिंह के अलावा सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।