नेपाल से लगती है चार थानों की सीमा
जिले के चार थाने गौरीफंटा, चंदनचौकी, तिकुनियां व संपूर्णानगर की सीमा नेपाल से लगती है। सीमा पर लगातार निगरानी की जाती है। सीमा सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 16 कवच आउटपोस्ट बनाए गए हैं जिन पर उपनिरीक्षक रैंक के अधिकारी को कवच आउट पोस्ट के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा से सटे कच्चे व पक्के मार्गों पर कुल 23 बैरियर, नाका व चेक पोस्ट का गठन तात्कालिक रूप से किया गया है। जिस पर लगातार पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है।
पुलिस, एसएसबी व पैरामिलिट्री फोर्स ने संयुक्त गश्त की। वहीं फ्लैग मार्च व चेकिंग में सीओ पलिया यादवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा अवधेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां मनोज सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंदन चौकी विश्वनाथ यादव, थाना प्रभारी संपूर्णानगर निराला तिवारी तथा एसएसबी के जवान व एरिया डोमिनेशन के लिए आए बीएसएफ की पैरामिलिट्री फोर्स के नायक उप निरीक्षक राकेश यादव व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।