जंगली इलाकों में भी मुस्तैदी बढ़ी
नेपाल सीमा से सटे जंगली इलाकों में भी मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। वाहनों की चेकिंग के साथ ही उसमें सवार लोगों के पहचानपत्र भी चेक किए जा रहे हैं। गौरीफंटा के कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि चेकिंग में कागज आदि देखने के साथ ही पहचानपत्र भी देखे गए हैं। अमृतपाल को लेकर सीमा पर लगातार पुलिस मुस्तैद है।
पंजाब से फरार होने के बाद अमृतपाल सिंह की लोकेशन लखीमपुर और पीलीभीत के आसपास मिली थी। पंजाब पुलिस उसकी तलाश में पीलीभीत और लखीमपुर तक पहुंचीं, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। खुफिया एजेंसियों ने अमृतपाल के नेपाल भागने की आशंका जताई थी।