फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीआर में सैकड़ों प्रवासी परिंदों की मौत के बाद दुधवा में अलर्ट

विज्ञापन
दुधवा की किशनपुर सेंक्युचरी में प्रवास करते विदेश पक्षी।
विज्ञापन
मृत प्रवासी पक्षियों की जांच रिपोर्ट आईवीआरआई से आनी अभी बाकी
विज्ञापन

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सैकड़ों प्रवासी परिंदों की अस्वाभाविक मौत के बाद वन विभाग ने दुधवा टाइगर रिजर्व में भी बर्ड फ्लू की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि मृत परिंदों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
पिछले कई दिनों में पीटीआर के जलाशयों, खासकर शारदा डैम, में हजारों किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर यहां तीन माह प्रवास के लिए आए सैकड़ों रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षी मृत मिल चुके हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में परिंदों की मौत से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। पीटीआर प्रशासन ने मृत पक्षियों के शव जांच के लिए आईवीआरआई (बरेली) भेजे हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट अभी आनी है। फिलहाल बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर दुधवा टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य संरक्षक / फील्ड निदेशक संजय पाठक के निर्देश पर दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक कैलाश प्रकाश और बफरजोन के डीएफओ सुंदरेश के निर्देशन में पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर, विशेषज्ञों और फील्ड कर्मियों की टीमें जंगल में स्थित जलाशयों, झीलों और विभिन्न तालाबों में प्रवासी परिंदों की गतिविधियों का बारीकी से अध्ययन कर रही हैं। यदि इन पक्षियों में से किसी पक्षी का व्यवहार असामान्य दिखाई देता है तो उसे अलग कर उसकी जांच की जाएगी। इसके अलावा वन कर्मियों की टीमें शारदा और घाघरा नदी में आने वाले प्रवासी परिंदों की गतिविधियों पर चौबीस घंटे बार-बारी से पैनी नजर रखकर उनकी निगरानी कर रहीं हैं।
विज्ञापन

पीटीआर में मृत पक्षियों की जांच रिपोर्ट मिलने पर ही उनकी मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल दुधवा टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन कर्मियों की टीमें गठित कर यहां के जलाशयों में आने वाले प्रवासी परिंदों की बारीकी से निगरानी कराई जा रही है।
- संजय पाठक, मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें