फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज की घटना पर बोले अखिलेश: थाने में पुलिस को पीट रहे भाजपा सांसद, अपराधियों को बचाने में लगी सरकार

Mon, 05 Jun 2023 06:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

अखिलेश यादव ने कन्नौज की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के सांसद पुलिस को पीट रहे हैं और सरकार अपराधियों को बचाने में लगी है। सपा मुखिया ने भाजपा के टिफिन इवेंट को लेकर भी तंज कसा। 
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भाजपा के लोगों को खुली छूट दे रखी है। वह थाने में घुस सकते हैं। भाजपा के सांसद पुलिस को पीट रहे हैं और सरकार अपराधियों को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में प्रदेश और देश से भाजपा का सफाया होगा। 

विज्ञापन


सोमवार को सपा के कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होने लखीमपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा के टिफिन इवेंट को लेकर भी तंज कसा। कहा कि बच्चों को खाना, ड्रेस और जूते न दे पाने वाली भाजपा सरकार के लोग खुद टिफिन खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार खुद टिफिन खाए और बच्चों को खाना न दे पाए, उससे बच्चों के भविष्य को लेकर क्या उम्मीद करोगे।   

बालासोर ट्रेन हादसे पर यह कहा 

ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर भी सपा मुखिया ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग ट्रिपल इंजन का सपना दिख रहे थे, उनके ट्रिपल इंजन आपस में ही भिड़ गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, नौजवान और व्यापारियों को बर्बाद किया है। दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों को धोखा दिया है। किसान परेशान हैं। महंगाई , बेरोजगारी चरम पर है। 

विज्ञापन

खीरी में दो दिन रुकेंगे अखिलेश 

सपा मुखिया अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर लखीमपुर खीरी आए हैं। वह दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मलेन सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शाम को वह दुधवा में रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार को दुधवा से निकलकर आदर्श जनता इंटर कालेज देवकली सैदापुर भाऊ में स्व. पूर्व विधायक कौशल किशोर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 

यह भी पढ़ें- ARTO पर कार चढ़ाने की कोशिश: आरोपी आरिफ बोला- बहुत गाड़ियां सीज करते हो, आज तुम्हारा काम तमाम

सुबह 11.15 बजे पार्टी द्वारा आयोजित सम्मेलन में शिरकत करेंगे। दोपहर दो बजे स्व. चौधरी यशपाल चौधरी की प्रतिमा का अनावरण और जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा समाप्त होने के बाद शाम करीब पांच बजे वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सम्मेलन में करीब 600 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें