फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के समर्थन में जिले भर में प्रदर्शन

Sun, 01 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
akhilesh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- शहर में टंकी पर चढ़ गए युवा, कपड़े उतारकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- कई स्थानों पर सड़कों पर उतरे अखिलेश समर्थक
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में जिले भर के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। शहर में टंकी पर चढ़ गए और कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। शिवपाल के होर्डिंग फाड़ दिए। बेलरायां और निघासन में भी प्रदर्शन हुए। मुख्यमंत्री के सपा में वापसी की सूचना आने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्नालाल यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और सपा कार्यालय के पीछे स्थित पानी की टंकी पर अखिलेश के फोटो लेकर चढ़ गए। कार्यकर्ता अखिलेश की सपा में वापसी और अमर सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की मांग कर रहे थे। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शहर में लगी होर्डिंग में लगे शिवपाल सिंह के चित्र को फाड़ दिया। सूचना पर सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। करीब एक घंटे बाद जब अखिलेश की वापस और अमर सिंह को पार्टी से निकालने की खबर मिली तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ और नीचे उतरे। इस दौरान रियाजुल्ला खां, रंजीत वर्मा, सुधीर यादव, राजकुमार,विवेक राज, सर्वेश यादव, अनिल यादव, टाइगर खां, रविशंकर वर्मा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलरायां। सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक के बाद कुसाही बाजार में सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का पुतला फूंका और अखिलेश यादव जिंदाबाद, शिवपाल यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान सयुस जिला उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, प्रधान लालापुर दामोदर वर्मा, ध्रुव वर्मा, आशाराम, संतोष पांडे शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें