फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्वतंत्रदेव सिंह पर अजय मिश्र टेनी का तंज, बोले- सैकड़ों गांव डूबे, फिर भी मंत्री जी को नहीं दिखी बाढ़

Sat, 13 Sep 2025 12:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह पर तंज कसा है। स्वतंत्रदेव सिंह ने खीरी जिले में बाढ़ न आने की बात कही थी। इस पर टेनी ने कहा कि सैकड़ों गांव डूबे, लेकिन मंत्री जी को बाढ़ नहीं दिखी। 
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ का निरीक्षण करने आए प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मंत्री ने शारदानगर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि जिले में बाढ़ आई ही नहीं है। इस बयान पर अब उन्हीं की पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को बेलरायां में आयोजित भाजपा की बैठक में अजय मिश्र टेनी ने मंत्री के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिले के सैकड़ों गांव प्रभावित हैं। सैकड़ों एकड़ जमीन सहित करीब 60 मकान नदियों में समा चुके हैं और प्रशासन लगातार राहत सामग्री बांट रहा है। इसके बावजूद मंत्री जी को बाढ़ दिखाई नहीं दे रही।

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, पहले की रेकी फिर बरसाईं गोलियां, फुटेज में दिखे हमलावर; पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान टेनी ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के ‘खाद बहुत है’ वाले पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के मंत्रियों को जिम्मेदारी से बयान देना चाहिए। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जहां मंत्री जी ने शिलान्यास किया होगा, वहां शायद बाढ़ बहुत होगी। टेनी की इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिले की राजनीति में यह मामला जोर पकड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें