फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ से पलिया के लिए विमान सेवा शुरू, 40 मिनट में तय हो सकेगा चार घंटे का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व पहुंचने के लिए अब पर्यटक हवाई यात्रा सेवा का भी विकल्प चुन सकेंगे। इसके लिए लखनऊ से पलिया के बीच हवाई यात्रा सेवा का शुभारंभ सोमवार को हो गया। इससे पर्यटक अभी तक जो सफर चार घंटे में पूरा करते थे, वह 40 मिनट में पूरा कर सकेंगे। यह सेवा शुरू में सप्ताह में चार दिन (शनिवार और रविवार को अनिवार्य रूप से) मिलेगी। आगे इसे प्रतिदिन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को पहली फ्लाइट से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम और लखनऊ की मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब अधिकारियों की टीम के साथ पलिया पहुंचीं। आठ सीटर विमान पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे पलिया के मुंजहा स्थित हवाई पट्टी पर उतरा।
इसके बाद हवाई पट्टी के टर्मिनल हाल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने हवाई सेवा की शुरुआत को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सेवा दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी। इससे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश-विदेश के पर्यटक आसानी से दुधवा पहुंच सकेंगे। पर्यटन मंत्री ने बताया कि जल्द ही अयोध्या से कुंभ, अयोध्या से नैमिष और अयोध्या से गोरखपुर के लिए भी इसी तरह की हवाई यात्रा सेवाएं शुरू होंंगी। इससे प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें