फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले के 33 पीएमश्री विद्यालयों में एआई लैब होगी स्थापित

Sun, 29 Jun 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित 33 पीएमश्री विद्यालयों में अब एआई लैब की स्थापना की जाएगी। यहां पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों में एस्ट्रोनॉमी लैब, रोबोटिक्स व एआई आधारित लैब के माध्यम से कौशल विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में आदेश आने के बाद शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन की ओर से एक सप्ताह के भीतर जानकारी तलब की गई है। जिले में 3106 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 33 विद्यालयों को पीएमश्री योजना के तहत चुना गया है। हाल ही में शासन की ओर से आए आदेश के बाद अब इन स्कूलों में एआई की लैब बनाई जाएगी, ताकि यहां के बच्चों को भी बेहतर ज्ञान मिल सके।
बताया जा रहा है कि एक स्कूल को चार लाख रुपये की धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि नए सत्र के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। इन विद्यालयों में दो अतिरिक्त कक्ष, बिजली, इंटरनेट सुविधा, सुरक्षा को देखते हुए सूचनाएं मांगी गई हैं। वहीं एक नोडल शिक्षक की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें