निगोही ब्लॉक में गोष्ठी को संबोधित करते भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार। स्रोत : सं
शाहजहांपुर। निगोही ब्लाॅक सभागार में बृहस्पतिवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी से पहले पूरे नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
गोष्ठी में मुख्य अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की गौरवशाली विरासत हमें सशक्त बनाने और समाज के लिए काम करने की प्रेरणा देती है। जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक ऐसी महान महिला थीं।
उन्होंने अपने शासनकाल में न्याय, विकास और संस्कृति को बढ़ावा दिया। विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि उनकी जीवनगाथा से हमें सीख मिलती है कि सच्ची निष्ठा और परिश्रम से लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर महेंद्र पाल, जिला मंत्री सौरभ सोमवंशी, ब्लॉक प्रमुख नामित दीक्षित, रजनीश राठौर, अनिल सिंह कमांडो, रचना गुप्ता आदि मौजूद रहे।