फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सम्मान निधि की त्रुटियों को दुरुस्त कराने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर एक से तीन फरवरी तक पीएम किसान समाधान दिवस सभी ब्लॉकों के राजकीय बीज गोदाम पर आयोजित किया जाएगा। यह मुख्य रूप से इनवेलिड आधार और आधार के अनुसार नाम सही कराने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इन दिवस में किसानों की पीएम किसान से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का आधार नंबर गलत होने के कारण या आधार के अनुसार नाम सही न होने के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है वह किसान एक फरवरी से तीन फरवरी तक कार्यालय अवधि में राजकीय बीज गोदाम पर अपने आधार कार्ड, बैंक खाते के विवरण के साथ पहुंचें। जिन किसानों को योजना की कम से कम एक किस्त प्राप्त हो चुकी है, लेकिन उनका आधार संख्या या नाम त्रुटिपूर्ण होने के कारण आगामी क़िस्त प्राप्त नहीं हो रही है, तो ऐसे किसान भी अपनी समस्या का मौके पर समाधान करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें