फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ के विरोध में उतरे वित्तविहीन विद्यालय

Thu, 12 Feb 2015 05:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड पलिया के शिक्षकों ने गुरुवार को बीएसए को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एक बीईओ पर नवोदय परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को प्रवेशपत्र न देने का आरोप लगाया गया तथा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

पलिया क्षेत्र के वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों ने बीएसए को ज्ञापन देकर बताया है कि वे लोग शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार विद्यालय चलाते हैं। प्रत्येक वर्ष इन विद्यालयों से तमाम छात्र नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों की परीक्षा में सफल होते हैं। सत्र 2014-15 में बीईओ की लापरवाही से तमाम बच्चों को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हो सके। इससे तमाम विद्यार्थी नवोदय प्रवेश परीक्षा में से वंचित रह गए। संगठन ने मांग की है कि वंचित विद्यार्थियों को न्याय दिलाया जाए। स्ववित्त पोषित विद्यालयों का शोषण बंद किया जाए। बीईओ और उनके सहयोगी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए। वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों ने बीएसए को चेतावनी दी है कि यदि बच्चों को शीघ्र न्याय नहीं मिलता है और दोषी लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता तो स्ववित्त पोषित विद्यालय आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में रघुवीर सिंह यादव, रमेश पांडिया, श्रवण सिंह कंबोज, कमलेश शुक्ला, रामनिवास यादव, सगीर अहमद, श्रीकांत शुक्ला और राजीव गुप्ता सहित तमाम लोग शामिल थे।
इस संबंध में बीएसए डॉ.ओपी राय ने बताया है कि मामले की जांच कराई जाएगी और कोई दोषी है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी लेकिन मामला यह भी है कि बीईओ पलिया भरत वर्मा ने सभी विद्यालयों को मान्यता के मानक पूरे करने की नोटिस दी इससे जो विद्यालय मानक नहीं पूरे कर रहे हैं वे लोग भरत वर्मा के खिलाफ हो गए हैं। मान्यता के मानक सभी को पूरे करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें