फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक साल इंतजार के बाद मिली सिर्फ दो महीने की धनराशि

Mon, 16 Mar 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सरकारी योजनाओं में समय पर लाभ देने के दावों के बावजूद स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थी बच्चों को पूरी सहायता राशि नहीं मिल पा रही है। करीब 12 महीने तक इंतजार कराने के बाद बच्चों के खातों में सिर्फ दो महीने की धनराशि ही भेजी गई है, जिससे अभिभावकों में मायूसी है।
विज्ञापन

योजना के तहत निराश्रित बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण के लिए बालिग होने तक चार हजार रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है। पहले चरण में जिले के करीब 95 बच्चों को योजना का लाभ मिला था, जबकि दूसरे चरण में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1001 बच्चों के खातों में राशि भेजी गई थी।
बताया गया कि मार्च के बाद करीब एक साल बाद प्रोबेशन विभाग को बजट मिला। इसके बाद विभाग ने जिले के 2906 लाभार्थियों के खातों में फिलहाल दो माह के रूप में आठ हजार रुपये भेजे हैं, जबकि पुराने लाभार्थियों के खातों में करीब 48 हजार रुपये तक की राशि जानी थी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह छुट्टी पर हैं, लिपिक से बात कर लें। लिपिक सुंदर लाल ने बताया कि करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये का बजट मिला है, जिसके तहत 2906 बच्चों के खातों में दो माह की धनराशि भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि जितना बजट प्राप्त हुआ था, उसी के अनुसार भुगतान किया गया है। यदि पूरा बजट मिलता तो पूरी राशि बच्चों के खातों में भेज दी जाती। फिलहाल शेष राशि कब भेजी जाएगी, इस पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें