फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हिंसा व आगजनी के बाद भारतीय सीमा पर सन्नाटा और सुरक्षा का पहरा

विज्ञापन
गौरीफंटा बाॅर्डर पर नेपाल जाने वालों की चेकिंग करते एसएसबी जवान। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां/गौरीफंटा/कलीनगर। नेपाल में जेन-जी के आंदोलन के चलते हुई हिंसा व आगजनी के बाद बुधवार को लखीमपुर खीरी जिले के गौरीफंटा और पीलीभीत के माधोटांडा की नेपाल-भारत सीमा के साथ ही धनगढ़ी की सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। सुरक्षा का कड़ा पहरा सीमा से लेकर धनगढ़ी शहर में देखा गया।
विज्ञापन

धनगढ़ी में जगह-जगह बख्तरबंद गाड़ियां हूटर बजाकर निकलती दिखीं और बाजार पूरी तरह से बंद रहा। जहां हिंसा हुई थी, वहां पर केवल जलती चिंगारियों से उठता धुंआ ही नजर आया। बड़ी-बड़ी दुकानों व माॅल में केवल आगजनी के निशान ही देखने को मिल रहे थे और कड़ी सुरक्षा के बीच नेपाल से भारत आने वाले भारतीय व भारत से नेपाल जाने वाले नेपालियों की ही भीड़ दिख रही थी।
बुधवार को गौरीफंटा बाॅर्डर से सुबह ही सामान्य आवागमन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई थी। केवल नेपालियों को ही जाने दिया जा रहा था। भारतीय लोगों को भी आईडी प्रूफ देखने के बाद नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश दिया जा रहा था। एसएसबी के गौरीफंटा सहायक कमांडेंट विवेक यादव ने बताया कि नेपाल में आंदोलन के तीसरे दिन बुधवार को भी गौरीफंटा बाॅर्डर सील रहा। बाॅर्डर से नेपाली नागरिकों के भारत आने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है, जबकि भारतीय महानगरों से नेपाल लौटने वालों को चेकिंग व इंट्री करने के बाद जाने दिया जा रहा है। नेपाल में बवाल होने के बाद वहां से भारत आने वाले भारतीयों को भी आईडी प्रूफ देखने के बाद ही भारत में प्रवेश दिया गया है।
विज्ञापन

सीमा पर बसे लोग बच रहे घरों से निकलने से

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के नौजल्हा नंबर दो और बूंदीभड़ से सटे नेपाली इलाके में करीब 20 परिवार रहते हैं। वहां हिंसा के बाद से हालात तनावपूर्ण हैं। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से कतरा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस, एसएसबी, एलआईयू, स्पेशल इंटेलिजेंस और आईबी की टीमें अलर्ट हो गई हैं।

सीमा से सटे गांवों के लोगों को नेपाल में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया ने भी सीमा पर पहुंचकर स्थिति को परखा। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सीमा पर पूरी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आने-जाने वालों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

एसएसबी ने बढ़ाई गश्त, की पेट्रोलिंग

संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। नेपाल में हुई हिंसा के बाद संपूर्णानगर की नेपाल सीमा और उससे सटे बाजारों में पुलिस व एसएसबी ने सख्त पहरा देना शुरू कर दिया है। सतर्कता बढ़ाने के साथ ही संयुक्त गश्त भी तेज कर दी गई है। बुधवार को संपूर्णानगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में 49वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमांडेंट दीपक शाही की मौजूदगी में पुलिस व एसएसबी जवानों ने पेट्रोलिंग की। सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने के साथ ही खजुरिया स्थित चेक पोस्ट व जंगल जाने वाले रास्तों पर गश्त की। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि नेपाल में हुई हिंसा के बाद से सीमा सील है और कोई भी व्यक्ति को नेपाल जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है और न ही भारत आने दिया जा रहा है। एसएसबी के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग कर सीमा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

गौरीफंटा बाॅर्डर पर नेपाल जाने वालों की चेकिंग करते एसएसबी जवान। संवाद

गौरीफंटा बाॅर्डर पर नेपाल जाने वालों की चेकिंग करते एसएसबी जवान। संवाद

गौरीफंटा बाॅर्डर पर नेपाल जाने वालों की चेकिंग करते एसएसबी जवान। संवाद

गौरीफंटा बाॅर्डर पर नेपाल जाने वालों की चेकिंग करते एसएसबी जवान। संवाद

गौरीफंटा बाॅर्डर पर नेपाल जाने वालों की चेकिंग करते एसएसबी जवान। संवाद

गौरीफंटा बाॅर्डर पर नेपाल जाने वालों की चेकिंग करते एसएसबी जवान। संवाद

गौरीफंटा बाॅर्डर पर नेपाल जाने वालों की चेकिंग करते एसएसबी जवान। संवाद

गौरीफंटा बाॅर्डर पर नेपाल जाने वालों की चेकिंग करते एसएसबी जवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें