फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल से सीमा पार कर आए तीन संदिग्ध पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नेपाल में सरकार के विरोध में जारी गतिरोध और उग्र आंदोलन के बीच एक ओर जिले से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है, वहीं बुधवार देर शाम तिकुनिया इलाके में मोहाना नदी को पार कर तीन संदिग्ध नेपाली भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए। हालांकि इन्हें एसएसबी ने पकड़ लिया है, जिन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नेपाल में सोशल मीडिया पर पाबंदी के बाद पिछले तीन दिनों से आंदोलन जारी है। यह आंदोलन मंगलवार को उग्र हो गया और वहां पर काफी हिंसा और आगजनी हुई। इसके बाद मंगलवार शाम से ही जिले से लगी भारत नेपाल सीमा को प्रशासन ने सील कर दिया। हालांकि बुधवार को सीमा से भारतीय महानगरों से आने वाले नेपालियों को उस पार जाने दिया गया, जबकि नेपाल से भारत आने वाले भारतीयों को इस ओर आने दिया गया।
इस बीच पूरे दिन गौरीफंटा, चंदन चौकी, संपूर्णानगर, खजुरिया और तिकुनिया क्षेत्र में एस शएसबी के साथ पुलिस भी गश्त करती रही। इसी बीच बुधवार देर शाम तिकुनिया इलाके में मोहाना नदी को पार करके तीन संदिग्ध नेपाली भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए। इन्हें एसएसबी गश्ती दल ने पकड़ लिया, जिन्हें तिकुनिया कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया है। तीनों के नेपाल जेल के बंदी होने की आशंका जताई जा रही है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि तीन लोग संदिग्ध नेपाली एस एसबी ने पकड़े हैं जिन्हें पुलिस के हवाले किया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें