फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हंगामे के बाद बल्लीपुर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक, सुनीं शिकायतें

Mon, 04 Aug 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं के बल्लीपुर कोटे की जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक निघासन। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में राशन की जगह उपभोक्ताओं को पर्ची देने के कोटेदार पर लगे आरोप व हंगामे की जांच करने पूर्ति निरीक्षक निघासन रामजी यादव गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि छह माह से उक्त कोटेदार अंगूठा लगवाकर कार्डधारकों को पर्ची पकड़ा देता है। राशन अगले हफ्ते देने की बात कहता है। पूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणों की शिकायतों को नोट किया है। कार्डधारकों के विरोध के चलते मौके पर कोटेदार नहीं पहुंचा। कार्डधारकों ने कोटेदार का कोटा निरस्त कर खुली बैठक कर नया कोटेदार चुनने की मांग की। साथ ही फिलहाल के लिए कोटा राजकुमार जायसवाल के यहां संबद्ध करने की मांग भी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें