फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाईडीसी में रिक्त सीटों के लिए दूसरी योग्यता सूची जारी

Mon, 04 Aug 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय (वाईडीसी) में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर दूसरी योग्यता सूची जारी कर दी गई है। इसके बाद काउंसलिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि पहली योग्यता सूची के विद्यार्थियों के प्रवेश 31 जुलाई तक लिए गए। इसके बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी जारी की गई है। माना जा रहा है कि बीए में प्रवेश के लिए अब अन्य कोई मेरिट नहीं आएगी। पहली मेरिट सूची में बीए के करीब एक हजार, बीएससी गणित और बायो मिलाकर करीब 390 सीटों पर प्रवेश लिया जा चुका है।
बीकॉम में करीब 200 सीटें फुल हो चुकी हैं। इसी तरह परास्नातक में भी रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज में बीए-1320, बीकाम-360, बीएससी-600, बीएड-50, एमए फिलाॅसफी-60, एमए अंग्रेजी-60, एमए राजनीतिक विज्ञान-120, एमए हिंदी-60, एमए अर्थशास्त्र- 60, एमए इतिहास-60, एमकॉम-60, एमएससी बाॅटनी-20 की सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें